जालौन। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी मंगल सिंह (45) साथी हरेंद्र पाल के साथ गुरुवार की दोपहर बाइक से उरई जा रहे थे। निर्माणाधीन ताईबाई द्वार के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। देर रात इलाज के दौरान मंगल की मौत हो गई। उसके साथी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। जांच की जा रही है।