फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दरोगा घायल

विज्ञापन
हादसे में घायल दरोगा श्यामवीर सिंह। - फोटो : हादसे में घायल दरोगा श्यामवीर सिंह।
विज्ञापन
कदौरा। गांव से विवेचना कर बाइक से लौट रहे दरोगा को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने थाने में सूचना देकर घायल दरोगा को सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कदौरा थाना के एसआई श्यामवीर सिंह बुधवार दोपहर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव से जांच कर बाइक से लौट रहे थे। उनकी बाइक जब जोल्हूपुर हमीरपुर हाईवे पर बबीना व कदौरा के बीच पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी ट्रक के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें सीएचसी कदौरा पहुंचाया।
वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने वाला चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा आगरा जिले के निवासी हैं। टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें