फोटो - 01 मृतक किसान हरिमोहन कुशवाहा की फाइल फोटो।
उरई। डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह खेत से घर लौट रहे थे। हेलमेट न लगाए होने के चलते एक्सप्रेसवे की सेफ्टीवॉल से टकरा जाने पर सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी हरिमोहन कुशवाहा (60) बुधवार को काबिलपुरा गए थे। देर रात वह वहां से लौट रहे थे। उनकी बाइक जैसे ही शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर एक्सप्रेसवे के कैथेरी टोल मोड़ के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बाइक सहित किसान लोहे के सेफ्टीवॉल टीनशेड से जा टकराया। हेलमेट न लगाए होने से उसे गंभीर चोटें आईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पुत्र लोकेश कुशवाहा ने बताया कि पिता काबिलपुरा में खेत किए थे। इससे वह प्रतिदिन वहां जाते थे और घर लौट आते थे। किसान की मौत से पत्नी मिथलेशी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।