फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। सभी एक ही बाइक से शादी में शामिल होने मध्य प्रदेश जा रहे थे।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी जानू (32) अपने रिश्तेदार तौफीक (24) व उसकी पत्नी कालिंदी (22) को बाइक से लेकर मंगलवार शाम मध्य प्रदेश के हटीनोटा जा रहा था। जैसे ही बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंची वैसे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे जानू की मौके पर ही मौत हो गई और दंपती घायल हो गए। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से मध्य प्रदेश जा रहे थे। कोतवाल अरुण कुमार राय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। घायल दंपती को अस्पताल भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें