फोटो - 04 मृतक बृजेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
जालौन। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मींगनी निवासी बृजेंद्र सिंह (22) और उसका दोस्त कल्लू (24) मंगलवार देर शाम को किसी काम से रामपुरा गए थे। दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह सहाव मोड़ के पास पहुंचे कि तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बृजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।