फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक संदेश उर्फ लालू की फाइल फोटो। - फोटो : विजयी टीम के ​खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अति​थि।
विज्ञापन
कुठौंद (उरई)। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया, यहां एक को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी को झांसी रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक से जालौन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कानपुर देहात के राजापुर थाना क्षेत्र के खूजा गांव संदेश उर्फ लालू (20) बृहस्पतिवार को दोस्त संदीप (21) के साथ बाइक से जालौन में स्थित शादी समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रात में जैसे ही उनकी बाइक कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पहुंची पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया, यहां संदेश उर्फ लालू को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि संदेश परिजनों की इकलौती संतान था। वह बीएससी में पढ़ाई कर रहा था। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें