फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के भोगनीपुर हाईवे पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली के मोहल्ला राजेंद्र नगर वन विभाग कार्यालय के पास रहने वाले बृजेंद्र कुमार (44) सोमवार को बाइक से पत्नी साधना (40) व पुत्र अनमोल (7) बेटी अनामिका (10) व काजल (14) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में पुखरायां जा रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह भोगनीपुर हाईवे पर पहुंचा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पूरा परिवार सहित सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाने के कारण बृजेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक  की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजनाें ने भोगनीपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें