फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 09 मृतक विकास चंदेल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामपुरा। लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह पूजा के फूल लेकर रामपुरा से घर लौट रहा था। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव निवासी विकास चंदेल (20) बृहस्पतिवार को बाइक से रामपुरा कस्बा में पूजा के फूल लेने गया था। जब वह लौट रहा था तो जैसे ही उसकी बाइक मई मोड़ के पास जगम्मनपुर की तरफ पहुंची कि वहां से आ रहे लोडर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि वह घर पर ही रहता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। वाहन व चालक को पकड़ लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें