फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत पर गए किसान की सांप के डसने से मौत

विज्ञापन
फोटो - 08 मृतक धर्मेंद्र कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी किसान धर्मेंद्र अहिरवार (40) को बुधवार को खेत पर गेहूं की फसल की निगरानी करते समय सांप ने डस लिया। रात में जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, वह खेत में अचेतावस्था में पड़े थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। किसान की मौत से पत्नी रेखा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें