फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक मातादीन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुठौंद। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया, यहां एक को मृत घोषित कर दिया। बताया कि दोनों बाइक से मजदूरी करने औरैया गए हुए थे, लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


औरैया जिले के कस्बा के ककौतू कॉलोनी निवासी कोमल (20) व मातादीन (26) परिवार के साथ कुठौंद में झोपड़ी बनाकर रहते थे। शनिवार को दोनों बाइक से मजदूरी करने औरैया गए थे। शाम को दोनों लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के सलेमपुर कालपी के पास पहुंची कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीएचसी पहुंचाया। मातादीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि कोमल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि मातादीन के डेढ़ माह की पुत्री है। वह 11 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी शशि सहित अन्य परिजन बेहाल है। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय का कहना है कि जांच की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें