फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत

Tue, 12 Dec 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहने वाले महेश सेंगर (55) कस्बा कोटरा की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात थे। मंगलवार शाम वह बैंक बंद होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। वह जैसे ही बाइक से कस्बा एट में नेशनल हाइवे स्थित एनटीपीसी प्लांट के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले की वह संभल पाते ट्रैक्टर के पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसा होते ही ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बाइक टकराने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वह बंद हुई और राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। राहगीर दौड़कर लहूलुहान हालत में पड़े महेश के पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। एट थाने में मौजूद सीओ कोंच व एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें