फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पति के समर्थन में निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
लोधी समाज के लोग एसपी को ज्ञापन देने जाते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा पर हुए हमले के मामले में सभासद अर्तिका राजपूत के पति नीरज राजपूत को जेल भेजने पर लोधी समाज में उबाल है। सभासद के समर्थन में लोधी समाज के सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकालकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कई भाजपाई भी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर से पालिकाध्यक्ष को ही कठघरे में खड़ा कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जिला लोधी समाज सेवा समिति के तत्वावधान में लोधी धर्मशाला परिसर में अखिल राजपूत के नेतृत्व में बैठक की गई। इस दौरान लोधी समाज के उत्पीड़न पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने नीरज राजपूत को जबरन फंसाए जाने का आरोप लगाया। इसके बाद नीरज राजपूत के उत्पीड़न के विरोध में ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। लोधी धर्मशाला से बाइकों से नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। सभासद अर्तिका राजपूत ने कहा कि उनके पति को नगर पालिका में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि पांच दिन पहले उनके पति को पालिकाध्यक्ष ने जेल भेजने की धमकी भी दी थी। इसके बाद पांच दिन बाद प्रशासन पर दबाव बनाकर जेल भी भिजवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अखिल राजपूत ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई न हुई तो विरोध और तेज किया जाएगा। इस दौरान जुझार सिंह, वीरसिंह, कंचन सिंह, शिवराम राजपूत, संजय, जीतू कुठौंदा, भरत, अन्नू, शीलू प्रधान, विक्रम सिंह, रामकुमार, खेमचंद्र, शिवम, कैलाश राजपूत, मनोज, रवींद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें