फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी लूट की सूचना देने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। यूपी पुलिस के 112 नंबर लूट की फर्जी सूचना देकर एक युवक ने पुलिस को परेशान कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि युवक ने नशे में बाइक व नगदी लूटे जाने की खबर दे दी थी। पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांति भंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन

आटा थानाक्षेत्र के अकबरपुर इटौरा निवासी विजय साहू ने शुक्रवार की रात यूपी 112 पर मोबाइल के जरिए सूचना दी कि क्षेत्र के एक स्थान पर बदमाशों ने उसकी बाइक व 40 हजार रुपये लूट लिए हैं। उसके शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। बताए गए लूट के स्थान पर पुलिस अधिकारी जांच करने पहुंच गए। वहां जांच पता चला कि शिकायतकर्ता विजय साहू अपने घर में नशे की हालत में पड़ा है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वाकई में वह नशे की हालत में मिला। उसकी बाइक भी घर के पास ही खड़ी मिली। पुलिस को यह भी मालूम हुआ कि विजय के साथ उसका साला भी था। पुलिस ने साले को बुलाकर पूछताछ की, तो उसके पास नकदी भी मिल गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की फर्जी सूचना देने वाले विजय को गिरफ्तार किया गया है। उसका शांति भंग में चालान किया गया। शनिवार को उसे एसडीएम की कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें