फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाई के घर बाइक मैकेनिक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो - 05 मृतक शीलू प्रजापति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
उरई। आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी बाइक मैकेनिक ने शुक्रवार को नया राजेंद्र नगर स्थित अपने बड़े भाई के घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह सुबह गांव से भाई के लिए टिफिन लेकर आया था। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी शीलू प्रतापति (22) की उरई के चुर्खी रोड पर बाइक मैकेनिक की दुकान करता था। उसका बड़ा भाई राजेंद्र नया राजेंद्र नगर में रहता है और शिक्षक है। शुक्रवार सुबह शीलू गांव से टिफिन लेकर भाई के घर पहुंचा और टिफिन देने के बाद वहीं रुक गया। कुछ देर बाद राजेंद्र ट्यूशन पढ़ाने चला गया।
बताया गया कि घर में अकेला होने पर शीलू ने कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। ट्यूशन पढ़ाकर लौटे राजेंद्र ने कमरे में भाई का शव लटका देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव नीचे उतरवाया और जांच-पड़ताल शुरू की। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही शीलू की मां गुड्डी देवी भी मौके पर पहुंच गईं। बेटे का शव देखकर मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें