फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क के गड्ढे में फंसकर बाइक उछली, गिरकर महिला की मौत

Sun, 28 Jul 2024 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। क्षतिग्रस्त सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक घुसने से सड़क पर गिरी महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मझगुवां थाना क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी गजेंद्र (35) अपनी पत्नी सीमा (30) के साथ शहर के मोहल्ला इंद्रा नगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोनों बाइक से गांव जा रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक डकोर थाना क्षेत्र के मुहाना गांव के पास पहुंची तभी सड़क के गड्ढे में पहिया घुस गया।
विज्ञापन

इससे बाइक में पीछे बैठी पत्नी सीमा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने राहगीरों की मदद से उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पति ने बताया कि उसकी सीमा से शादी नौ साल पहले हुई थी। अभी तक उसे कोई संतान नहीं थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें