फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरटेक करते ट्रकों की चपेट में आई बाइक, युवक का हाथ कटा

Fri, 06 Dec 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट/उरई (जालौन)। ओवरटेक करते समय बाइक दो ट्रकों के बीच आ गई। इससे उसमें सवार एक युवक का हाथ कट गया। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भिजवाया है।
विज्ञापन

औरैया जिले के जोनपुर शेखपुरा निवासी वीर सिंह (32) अपने दोस्त बिहार निवासी सुनील कुमार (30) के साथ काम निपटाकर झांसी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के बिरासनी के पास पहुंची कि बाइक चला रहे वीर सिंह ने आगे जा रहे दो ट्रकों को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताते हैं कि लगभग पूरी बाइक तो निकल गई पर पीछे वाले ट्रक की रफ्तार तेज होने से उसका हाथ किसी तरह ट्रकों की बीच में फंस गया। दोनों ट्रकों की चपेट में आने से वीर सिंह का हाथ कट गया। जबकि उछलकर सड़क पर गिरने से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें