फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गड्ढे में गिरी बाइक, पीछे बैठी पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। बाइक गड्ढे में गिर गई, इससे पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने उसे कदौरा सीएचसी पहुंचाया, यहां गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी जयदेवी (35) पति राजपाल के साथ कदौरा थाना क्षेत्र के कठपुरवा गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम के बाद शनिवार की शाम वह वापस लौट रहीं थीं। तभी इटौरा-कठपुरवा मार्ग पर मौजूद गड्ढे बाइक में चली गई। पीछे बैठी जय देवी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गई। पति ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह इटौरा में समूह सखी का काम कर रहीं थीं। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें