तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रसूलपुर गांव निवासी लल्लूराम (25) पुत्र राजाराम सोमवार की सुबह 10 बजे बाइक से कदौरा में खरीदारी करने जा रहा था। बागी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत सड़क किनारे स्थित खंती में जा गिरा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
सिर में चोट आने की वजह से लल्लूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खंती मेें युवक और बाइक को पड़ा देख आसपास के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी थाने में दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खंती में पडे़ युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मृतक के घर पहुंची तो वहां पर रोना पीटना शुरू हो गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।