फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, युवक की मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल से लौट रहे युवक की बाइक जालौन के छहपुला पुल पर अनियंत्रित होकर  रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे उसके सिर में गहरी चोट आई।राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक के मोबाइल से उसके ससुराल वालों को खबर दी। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
विज्ञापन


के लिए भेजा। डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद निवासी अरुण वर्मा (34) पुत्र पूरन वर्मा जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव औरेखी अपनी ससुराल कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार की रात वह बाइक से ससुराल से अपने घर

लौट रहा था। जालौन के पास छहपुला पुल पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हेलमेट न लगाने से सिर में गहरी चोट आने से अरुण वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची जालौन कोतवाली पुलिस ने अरुण के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें