सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से टकराकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि
साथ बैठे दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से झांस
मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। खास बात ये कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे
और तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसा शुक्रवार की रात करीब दस बजे एट
थाना क्षेत्र के गांव गिरथान के
पास हुआ। एट थाना क्षेत्र के गांव सोमई
निवासी हरगोविंद राजपूत (52) मोटरसाइकिल से अपने साथी गांव के ही
ब्रजकिशोर(41) व जाकिर खां (45) के साथ उरई में आयोजित शादी समारोह में
शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब दस बजे तीनों बाइक से ही घर लौट रहे थे।
जब उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गिरथान गांव के पास पहुंची
तभी
सामने से आ रहे ट्रक की रोशनी में बाइक चला रहे ब्रजकिशोर की आंखें
चौंधिया गईं। इससे वह सड़क पर बैठे आवारा जानवर नहीं देखा सका और उसकी बाइक
उनसे भिड़ गई। इससे बाइक सवार तीनाें लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल
हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और
घायलाें को जिलाअस्पताल में
भर्ती कराकर परिजनाें को सूचना दी। इसी दौरान हरगोविंद राजपूत की उपचार के
दौरान मौत हो गई। ब्रजकिशोर व जाकिर को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया
गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। तीनों में से किसी ने भी
हेलमेट नहीं पहना था। इसके चलते सभी को सिर में गंभीर चोटें आईं। डाक्टर
ने बताया कि अगर हरगोविंद हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
कदौरा थाना क्षेत्र के नाका निवासी इरफान (18) ट्रक की टक्कर से घायल हो
गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर इरफान को सीएचसी ले गए. जहां
से उसे मेडिकल कालेज झांसी रैफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने
बताया कि वह बाइक से कदौरा की ओर जा रहा था उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे
तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
कदौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश
की जा रही है।