फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तेज रफ्तार लोडर से भिड़ी बाइक, बड़े भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गदराई के पास बचपन स्कूल के सामने शुक्रवार शाम तेज रफ्तार लोडर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के थाना रामपुरा के गांव गुढ़ा वेरा निवासी रामबरन सिंह सेंगर (40) अपने छोटे भाई संजय सिंह (28) के साथ धमना निवासी भोला सिंह भदौरिया के यहां रामायण पाठ के निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। दोनों बाइक से ऊमरी रोड स्थित गदराई के पास बचपन स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि माधौगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामबरन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राजपूत ने बताया कि हेलमेट न पहनने के कारण रामबरन के सिर में गंभीर चोट आई थी और अधिक खून बह जाने से उनकी मौत हो गई। वहीं घायल संजय सिंह के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे के बाद लोडर चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मौत की खबर सुनते ही मृतक के पिता दिग्विजय सिंह, मां देवकुमारी, पत्नी रोली और पुत्र रोशन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें