फोटो - 08 मृतक संजय दुबे उर्फ संजू की फाइल फोटो।
उरई। श्रीहरि होटल के पास मंगलवार रात तीन बजे शिक्षक की बाइक खंभे से टकरा गई। एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर पड़े रहे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। वहां से निकली पीआरबी ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह कुकर गांव से घर लौट रहे थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी संजय कुमार दुबे उर्फ संजू (55) सनातन धर्म इंटर कॉलेज में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि वह सोमवार की रात ग्राम कुकरगांव गए थे। वहां से अकेले ही मंगलवार की रात करीब तीन बजे वह घर लौट रहे थे कि तभी श्रीहरि होटल के पास उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें पड़ा देख मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दादा गिरजा कुमार दुबे सनातन धर्म इंटर कॉलेज के संस्थापक थे। उनकी मौत से पत्नी अर्चना दुबे सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हरिशंकर चंद का कहना है कि हादसे में उनकी मौत हुई है। जांच की जा रही है।
फोटो - 08 मृतक संजय दुबे उर्फ संजू की फाइल फोटो।