फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े डंपर में घुसी बाइक, युवक की मौत

Sun, 21 Apr 2019 11:28 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के एनटीपीसी प्लांट के पास शनिवार देर रात नौ बजे किशोरी (44) पुत्र मंगल निवासी कंकनखेड़ा थाना एट की बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर में घुस गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने दुर्घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


लोगों ने बताया बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर पत्नी मीना, पुत्र प्रदीप व पुत्री संगीता, नीलम, प्रियंका, भूरी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि किशोरी मजदूरी कर देर रात एट से गांव वापस आ रहा था। थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से भाग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें