फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 30 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई-एट हाइवे के गिरथान गांव के पास उरई की ओर झांसी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई जबकि उसका आठ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। इससे सिर में चोट लगने के कारण उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुत्र
विज्ञापन


कोे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनाें को दे दी है।  झांसी जनपद के गरौठा थाना क्षेत्र के गांव ककरई निवासी भगवत (35) पुत्र गनपत भोगनीपुर में ईंट भट्ठा पर मुनीम था। शनिवार को वह अपने आठ वर्षीय पुत्र टिंकू के साथ बाइक से अपने गांव जा रहा था। शनिवार की शाम करीब छह बजे वह एट थाना क्षेत्र के गांव गिरथान के

पास पहुंचा तभी रफ्तार अधिक होने से उसने बाइक से संतुलन खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया। बाइक सवार भगवत व उसका पुत्र टिंकू सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए होने से भगवत के सिर में गंभीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर एट पुलिस मौके पर पहुंची और टिंकू को हाइवे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन


और परिजनाें को सूचना दी। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। टिंकू की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।  

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
कोतवाली क्षेत्र केे क्योलारी पेट्रोल पंप के सामने बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामपुरा क्षेत्र के गांव जमालपुरा निवासी सीताराम (70) अपने दामाद राय सिंह पुत्र मेवालाल निवासी बिरौरा थाना रेंढ़र के यहां आया था। शनिवार की देर शाम कोंच कोतवाली केे अंतर्गत आने

वाले क्योलारी पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर आए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें