फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क पर टूटकर गिरे पेड़ से बाइक टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कोंच-जालौन रोड पर तीन दिन से टूटे पड़े पेड़ से शनिवार रात बाइक टकराई गई। इससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने पेड़ को सड़क से हटवा दिया है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला गांव निवासी राजबहादुर याज्ञिक (50) पड़ोसी माखन सिंह परिहार (50) के साथ उसके साढू के यहां आयोजित भंडारे में शामिल होने बाइक से कोंच के धनौरा गांव गए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों लौट रहे थे। कोंच-जालौन रोड पर सूरज ज्ञान महाविद्यालय के पास पड़े पेड़ को वह नहीं देख पाए और बाइक टकरा गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां राजबहादुर को मृत घोषित कर दिया गया। माखन सिंह की गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। धर, राहुल, देवराज, परमाइन, फूल सिंह आदि आसपास के लोगों का कहना है कि पेड़ तीन दिन पहले आई आंधी से टूटकर गिरा था, तभी से वह ऐसे ही पड़ा है।
जिम्मेदारों की अनदेखी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अगर इसको सड़क से हटा लिया होता तो शायद उसकी जान बच जाती। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम ज्योति सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों को पेड़ हटाने के निर्देश दिए। इस पर जेसीबी से पेड़ को हटा दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करते थे। राजबहादुर के दो बेटे हैं। उसकी मौत से पत्नी श्रद्धा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। पेड़ को रात में ही हटवा दिया गया है। एसडीओ साजिद अली ने बताया ने बताया कि मामले की जानकारी आई थी। स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि पेड़ हटा दिया गया था, पूरे मामले की जांच की जाएगी। उ
विज्ञापन





हादसे के बाद भी सड़क किनारे गिट्टी-बालू के ढेर
वहीं, कोंच के मार्कण्डेश्वर तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ गिट्टी-बालू के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर लगे हैं। हादसे के बाद भी इन ढेरों को हटवाया नहीं गया। यह कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें