आटा। थाना क्षेत्र के इटौरा मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार मां बेटा गंभीर रुप से घायल हो सड़क पर गिर पडे़। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पीएचसी में भर्ती कराया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था जिससे उसके सिर में भी चोटें आईं हैं।
कदौरा कस्बा निवासी रानू मंसूनी (28) अपनी मां तिराजुल (45) के साथ बाइक से उरई जा रहे थे। जब उनकी बाइक आटा के पास पहुंची तभी सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पलिस ने राहगीरों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया। उधर टक्कर मारने वाला बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है और नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
उधर, आटा थाना क्षेत्र के इटौरा रोड पर गुरुवार की देर रात दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार राजकुमार (35) निवासी राहिया उरई उछलकर खंदक में गिर गए जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। दूसरा सवार बाइक समेत भाग गया।