फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
विज्ञापन
लौना-छानी मार्ग पर सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब एक बजे गुड्डन परिहार पुत्र बलराम (30) निवासी जगम्मनपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। छानी गांव के पास सामने अचानक कोई बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वह पेड से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गया। हादसा होता देख आसपास के लोग आ गए। बताया जाता है कि युवक हेलमेट नहीं लगाये था। इस कारण सिर में गहरी चोटें आईं थी।

सूचना पाकर पहुंचे एसएसआई ब्रजनेश कुमार ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। गुड्डन की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें