कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों सेे लोग आमनेे सामने आ गए। बाद में मामला थानेे तक पहुंचा हैै और दोनों पक्षों की ओर सेे तहरीरें भी दी गई हैं, लेेकिन अभी किसी की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बता दें कि दो दिन पूर्व तेजसिंह राठौर के आठ वर्षीय बेटे दीपांशु तथा रिंकू पटेल के बेटेे अभय के बीच खेल खेल में कुछ विवाद हो गया था। तब अभय के परिजनों ने दीपांशु को तमाचा मार दिया था। हालांकि गांव के कुछ समझदार लोगों नेे बीच में पड़कर मामले में सुलह करा दी। लेकिन रविवार देर शाम मामला एक बार फिर उखड़ गया और दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमनेे-सामनेे आ गए और एक-दूसरे से गालीगलौज करने लगे और नौबत मारपीट तक जा पहुंची।
बताते हैैं कि तेज सिंह शाम को अपने साथी देवा जोशी के साथ पनयारा की तरफ जा रहे थे तभी विरोधी पक्ष ने उन्हें घेर लिया। इस पर देवा ने कहा कि तेज सिंह चूंकि उसके साथ है इसलिए इस समय विवाद न करें। रात में जब देवा अपने घर की तरफ जा रहा था तो विरोधी पक्ष के युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे माहौल बिगड़ गया और तेजसिंह पक्ष रिंकू के घर जा पहुंचा जहां काफी बवाल हुआ। रात में मामला कोतवाली पहुंच गया और दोनों पक्षों ने तहरीरें पुलिस को दे दी थीं। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया।