फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र बने एबीवीपी उरई नगर इकाई के अध्यक्षब

Mon, 04 Sep 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
रामनगर स्थित संघ कार्यालय में बैठक करते विद्यार्थी परिषद के लोग - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बैठक रविवार को संघ कार्यालय रामनगर में हुई। जिला प्रमुख डा.नीलरतन सिंह ने बताया कि नई कार्यकारिणी में भूपेंद्र सिंह राजपूत अध्यक्ष और प्रवेन्द्र सिंह, रोहित जैन, शिवम श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। याजवेन्द्र द्विवेदी को मंत्री और रिषि साहू, प्रशांत पटेल को सहमंत्री बनाया गया है। सौरभ खरे, शिवाजी निरंजन, आयुष, कुलदीप को सदस्य बनाया गया।प्रदेश सहमंत्री राजा चौहान ने बताया कि विद्यार्थी परिषद केरल चलो कार्यक्रम में जिले से सौ कार्यकर्ताओं जाएंगे। केरल आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। जिला सहसंयोजक सुशांत जादौन ने बताया कि 17 सितंबर को नगर में प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। इसमें विद्यार्थियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह जालौन नगर इकाई की बैठक में विनय परिहार को एसएफडी जिला प्रमुख, अजय भदौरिया जालौन नगर अध्यक्ष, हर्ष गुप्ता नगर मंत्री और आंश यश, रोहन, चमन को ूनगर सहमंत्री, बनाया गया। रूचि गुप्ता छात्रा प्रमुख,दिव्या गुप्ता सह प्रमुख और शिवम मीडिया प्रमुख बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें