गणपति की शोभायात्रा निकालते भक्त
- फोटो : amarujala
कदौरा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ और देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन जैसे भक्तिगीतों की धुन पर रविवार को शोभायात्रा निकालकर कदौरा में गणेशजी की मूर्तियों को विसर्जित किया गया।एक सप्ताह से चल रहे गणेश महोत्सव को रविवार को समापन हो गया। रामलीला मैदान से मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ये इलाहाबाद बैंक, व्यासपुरा, पुराना थाना, बस स्टैंड होते हुए बाजार में समाप्त हुई। डीजे की धुन पर भक्त नाचते हुए रंग गुलाल उड़ाते चल रहे थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी गुलाल भक्तों का स्वागत किया। भक्तों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी व शर्बत के स्टाल लगाए गए। शोभायात्रा मेें महेश प्रसाद गुप्ता, रवि शिवहरे, जामवंत सिंह, सुनील गुप्ता, निशांत चौरसिया, राहुल सविता, पिंटू सक्सेना, नंदकिशोर, अंकित अग्रवाल, नरेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। एसआई लखन सिंह, पृथ्वीराज सिंह सिपाहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।