फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्तों में कटौती के विरोध में कैंडल मार्च

विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते स्टेशन मास्टर। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई(जालौन)। रात्रि ड्यूटी भत्ता में कटौती के विरोधी में आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (आस्मा) के बैनर तले स्टेशन मास्टरों ने गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा ने बताया कि यह आंदोलन संगठन के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा है। निजीकरण पर रोक लगाने की मांग प्रमुख है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 20 अक्तूबर से एक सप्ताह तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 30 अक्तूबर को ऑन ड्यूटी और ऑफ ड्यूटी में 12 घंटे की भूख हड़ताल की जा सकती है।
इस दौरान एसके खरे, एससी अग्रवाल, डीके व्यास, अरुण कुमार, राजीव निरंजन, पीके निरंजन, पृथ्वीराज, वीके गुप्ता, रमेश बाबू, अरविंद सिंह, अजीत कुमार, विकास त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें