मतदाता जागरुकता को लेकर नुक्कड़ नाटक करती छात्राएं।
- फोटो : ORAI
उरई। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय गीत, भाषण, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भाषण प्रतियोगिता में कोंच के भाग्य द्विवेदी ने पहला, माधौगढ़ की आकांक्षा ने दूसरा और सैदनगर की कृषिका राजे व बंगरा की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में सैदनगर की कृषिका राजे ने पहला, बाबली की मुस्कान बानो ने दूसरा व बंगरा की हिमांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बंगरा के आदर्श सिंह ने पहला, बंगरा की ही काजल ने दूसरा और माधौगढ़ की क्षमा सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका इंटर कालेज जालौन की टीम ने पहला, बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़ की टीम ने दूसरा व रसकेंद्री देवी इंटर कालेज ऊमरी की टीम ने तीसरा स्थान मिला।
निर्णायक मंडल में जीआईसी बंगरा के प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच, शैलेश कुमार, रमेशबाबू प्रजापति, महेश प्रजापति, नितेंद्र कुमार आदि रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की सराहना की और शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 18 साल की आयु पूरी करने वाले युुवाओं के मतदाता पहचानपत्र जरूर बनाए जाए। अध्यक्षता डीआईओएस व स्वीप प्रभारी भगवत पटेल ने की और संचालन जीआईसी प्रधानाचार्य रमेश चंद्र वर्मा ने किया।