पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 91वां जन्मदिन पार्टी
कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। सभी ने मिलकर उनके दीर्घायु की कामना
पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में की। पार्टी के लिए किए गए उनके
योगदान पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।
गांधी
मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी
का जन्म दिन मनाया गया। यहां पर सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि वह
भाग्यशाली है जो उन्हें अटल जी के नेतृत्व में लोकसभा में बैठने का मौका
मिला। पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि उन्होंने अपनी नेतृत्व कला
से विरोधियों को हमेशा मात दी है। कार्यकारी
जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल के
नेतृत्व में जिला महिला व पुरुष अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए।
इस दौरान अवध शर्मा, गौरीशंकर वर्मा, हरेंद्र विक्रम सिंह, आशाीष सेठ,
लक्ष्मणदास बाबानी, मनोज राजपूत, अरविंद चौहान, दिवाकर शाष्त्री, नागेंद्र
गुप्ता, अमित निरंजन, रामू निरंजन, एमपी वर्मा, कौशल महाराज आदि मौजूद रहे।
नरेंद्र मोदी टीम ने किया पौधारोपण
नरेंद्र
मोदी टीम की जिला इकाई ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के
जन्मदिन पर पौधारोपण किया। इस दौरान विनियन, सुमित प्रताप सिंह
टिमरो, कमल निरंजन, अक्षय ठाकुर, रिषभ रिछारिया, राजेश राजपूत, विक्की
दुवे, अंकित कुर्मी, राहुल आदि मौजूद रहे।
जन्मदिन पर मोक्षधाम की सफाई
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई का 91वां जन्मदिवस भारतीय जनता
पार्टी की नगर इकाई द्वारा केक काट कर मनाया गया। इसके बाद गुरु मस्तराम
मोक्षधाम की स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई की गई। पूर्व
प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई का जन्मदिवस पार्टी की नगर इकाई द्वारा केक
काट कर मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष अनिल
याज्ञिक ने केक काटकर
कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व
प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान गरीब, मजदूरों, किसानों के हित में कई
जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम के बाद मोक्षधाम की साफ-सफाई की गई। बैठक में गौरीशंकर वर्मा,
अनिल मित्तल, वाचस्पति मिश्रा, रमेश राठौर, रामू आचार्य जी, सभासद
यादवेंद्र चौहान, शंकर वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सोनी, अनवार अहमद
अनुज शाक्य, पुनीत मित्तल सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।
भारतीय राजनीति के पुरोधा हैं अटलजी
पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन भाजपाइयों ने
मनाया। इस मौके पर भाजपाइयों ने अटलजी भारतीय राजनीति के पुरोधा हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नरोत्तम
स्वर्णकार, सुनीलकांत
तिवारी, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौर, डीके सोनी,
जगदीश अग्रवाल, अरविंद कुशवाहा, अमित उपाध्याय, संतराम अग्रवाल, अनिल
अग्रवाल आदि ने कस्बे के विभिन्न अस्पतालों में जाकर जहां मरीजों को फल
बांटे, वहीं दरिद्र नारायण सेवा समिति के गरीबों के बीच जाकर उन्हें भी फल
वितरित किए।