फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्त प्रह्लाद नाटक का मंचन

Mon, 17 Oct 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
भगवान बिष्णु की आराधना करते नारद, प्रह्लाद और कयाधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला महोत्सव के समापन के बाद बीती रात भक्त प्रह्लाद नाटक का मंचन किया गया। नाटक में राजा हिरण्यकश्यपु विष्णु द्वारा उसके भाई हिरण्याक्ष का वध किए जाने से काफी आहत है। भगवान विष्णु से बैर बांध कर उनसे बदला लेने की भावना से अमरता का वरदान प्राप्त करने के लिये ब्रह्मा की घोर तपस्या करते हैैं। नाटक में दिखाया गया कि दैत्यराज
विज्ञापन


हिरण्यकश्यपु जब ब्रह्मा की तपस्या में लीन था तब देवराज इंद्र उसके राज्य पर चढ़ाई करके उसे जीत लेता है। बाद में भगवान विष्णु नृसिंह अवतार में प्रकट होते हैं और हिरण्यकश्यपु का उद्घार करते हैं। पवन दांतरे द्वारा लिखित और नरोत्तम स्वर्णकार द्वारा निर्देशित तथा अभिषेक रिछारिया व मृदुल दांतरे के सांकेतिकों की भूमिका से सजे इस यादगार नाटक में

हिरण्यकश्यपु की बहुत ही शानदार भूमिका सूर्यदीप सोनी, कयाधु की अतुल शर्मा, इंद्र रूपेश सोनी, बिष्णु व नृसिंह की कृष्णकांत वाजपेयी, प्रह्लाद की सोम शुक्ला, शंकर शिवम बबेले, ब्रह्मा जितेन्द्र सोनी, नारद सुशील दूरवार मिरकू महाराज, शुक्राचार्य रवि द्विवेदी,  सचिव ध्रुव सोनी, सेनापति ऋषि झा, बिदूषक दीपू सोनी, द्वारपाल हिमांशु राठौर ने निभाई। अभिनय
विज्ञापन


विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी व रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल, संयोजक पुरुषोत्तमदास रिछारिया, हरिश्चंद्र तिवारी, राहुल तिवारी, नवनीत गुप्ता, कल्लू यादव, राजेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें