फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा का जल स्तर बढने से झांसी जिले से कटा संपर्क

विज्ञापन
कोटरा बेतवा नदी पर नाव से पार करते ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहोम्मदाबाद/एट/कोटरा। पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश व राजस्थान में हो रही बारिश की वजह से जिले में बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस बढ़त को मामूली बता रहे हैं पर जलस्तर बढ़ने से कोटरा को झांसी से जोड़ने वाला अस्थायी पुल डूब गया है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार नाव से दूसरी ओर पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दो तीन दिनों से बेतवा का जलस्तर धीर-धीरे बढ़ रहा है। रविवार को जल स्तर बढ़ने की वजह से कोटरा को झांसी जिले के गांवों को जोड़ने वाला अस्थायी पुल डूब गया, जिससे यहां से आवागमन पूर्णता प्रभावित हो गया। इससे जिले में किसी काम या रिश्तेदारी में आए लोग यहां फंस गए। देखते ही देखते नदी तट में दर्जनों दोपहिया वाहनों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए ठेकेदार ने नाव के सहारे लोगों को निकलवाना शुरू किया। हालत यह है कि छोटी नाव में क्षमता से दो गुना अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। वहीं बेतवा नहर विभाग के निगरानी समिति के कर्मचारी हीरा लाल ने बताया कि बारिश की वजह से पिछले तीन दिन से मात्र एक मीटर जलस्तर बढ़ा है। इस समय नदी का जल स्तर 110.92 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 112 मीटर पर है।
यमुना का भी बढ़ा जल स्तर
कालपी। यूपी के विभिन्न हिस्सों में हो रही बरसात के चलते यमुना का जलस्तर बेहद धीमी गति से बढ़ना शुरू हो गया है, हालांकि अभी खतरे की कोई बात नहीं है। यमुना का जल स्तर लगभग दो सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। रविवार शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 97 सेमी मापा गया है, यहां खतरे का निशान 108 मीटर पर है। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी के अनुसार अभी खतरे की कोई बात नही है। यमुना खतरे के निशान से लगभग 11 मीटर नीचे है, फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। लगातार यमुना का जलस्तर नापा जा रहा है व रिपोर्ट भेजी जा रही है। बरसात के चलते यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है क्योंकि अभी किसी बांध का पानी नहीं छोड़ा गया है।

कोटरा बेतवा नदी का बढ़ता जलस्तर- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें