फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी व बेटों में भेदभाव न करें-संदीप सिंह

विज्ञापन
दमां में विधिक साक्षरता दिवस में जानकारी देते सिविल जज संदीप सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। बेटियां आज के समय में बेटों से कम नहीं हैं। माता पिता को चाहिए कि उनके पालन पोषण में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। क्योंकि बेटी दो कुलों को रोशन करने वाली होती है। यह बात सिविल जज संदीप सिंह ने ग्राम दमां में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष कही।
विज्ञापन

नववर्ष पर ग्राम दमां में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर को द डे गर्ल चाइल्ड के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए सिविल जज जूनियर डिवीजन संदीप सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि अब वह जमाना नहीं रहा जब माता-पिता बेटी को बोझ समझते थे। आज के समय में बेटियां, बेटों से कम नहीं हैं। यह कहा जाए कि बेटियां भी घर को संभाल रहीं हैं तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। बेटे का पता नहीं वह कब तक सहारा देगा लेकिन बेटियां अंत समय तक माता पिता का ख्याल रखती हैं इसलिए उनके लालन पालन में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं।
इस मौके पर तहसीलदार बलराम गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के हित में चलाई जा रहीं कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि अभिभावक इन योजनाओं की लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर रामसिंह, पूरन, अरविंद कुमार, आशीष, महेंद्र आदि मौजूद रहे।

विधिक साक्षरता शिविर में उपस्थित ग्रामीण।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें