उरई। आयुष्मान भारत योजना की पहली वर्षगांठ पर सभी सरकारी अस्पतालों पर कार्यक्रम हुए। जिला अस्पताल में योजनाओं की उपलब्धियां व कमियों दोनों पर विचार व्यक्त किए गए। डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि दूसरे जिले के लाभार्थी भी यहां आकर इलाज करा रहे हैं। अभी तक एक मामले को छोड़कर योजना में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है।
अध्यक्षता कर रहे सांसद भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए शुरू की है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि वह सरकारी अस्पतालों को ज्यादा से ज्यादा संसाधन मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। प्रधानाचार्य डा. सुरेश चंद्रा ने कहा कि मेडिकल कालेज ने योजना में अभी तक अच्छा योगदान दिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना के मुताबिक अस्पताल में अगर एक फिजीशियन और एक सर्जन की तैनाती हो जाए तो योजना में और ज्यादा योगदान दिया जा सकता है। नोडल अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने प्रोजेक्टर के माध्यम से योजना का अब तक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने आभार जताया। इस दौरान आयुष्मान के लाभार्थी विशना ने अपनी आपबीती सुनाते हुए योजना का लाभ मिलने पर केंद्र सरकार को सराहा।
डाक्टरों व आयुष्मान मित्र का हुआ सम्मान
उरई। राजकीय मेडिकल कालेज से डा. जीतम सिंह राजपूत, डा. वीरेंद्र गुप्ता, जिला अस्पताल से नेत्र सर्जन डा. आरपी सिंह, डा. आरपी निरंजन, महिला अस्पताल के डा. एमके वर्मा, लाइफ लाइन नर्सिंग होम के डा. सुरेंद्र कुमार व आयुष्मान मित्र संदीप कुमार और वीरसिंह को सम्मानित किया गया।
निकाली रैली, सजाई रंगोली
उरई। आयुष्मान भारत योजना का पहली वर्षगांठ पर प्रधानाचार्य डा. सुरेश चंद्र की अगुवाई में मेडिकल कालेज में जन जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें सीएमएस डा. संजीव गुप्ता, डा. जितेंद्र मिश्रा, डा. मनोज वर्मा, डा. जीतम सिंह राजपूत, डा. शिवकुमार राठौर ने लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एमबीबीएस 2017 बैच की छात्राओं ने रंगोली भी बनाई।
आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने कहा कि एक वर्ष में सीएचसी में योजना के तहत 86 मरीजों को भर्ती किया गया। जिसमें 80 मरीजों का चिकित्सालय में भर्ती कर निशुल्क उपचार किया गया। चुर्खी रोड निवासी रजाउल्ला की बेटी हाफिया के सीने का इलाज प्राइवेट चिकित्सालय में कराया गया अब बच्ची स्वस्थ है। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है वह मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना का लाभ ले सकते हैं। यहां डॉ. अनुपमा पाल, डॉ. रंजना दुबे, डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. योगेश आर्या, सचिन कुमार, अरविंद दौंदेरिया, परशुराम, पंकज कुमार आदि को सम्मानित किया गया।