फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ट्रक चालक सहित दो की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  पहला हादसा आटा थाना के टोल प्लाजा के पास देर रात करीब 12 बजे हुआ। रोहतक अंबाला निवासी ट्रक चालक जयपाल सिंह(43) पुत्र राजवीर ट्रक
विज्ञापन


चालक था। शुक्रवार को वह अपने खलासी सुरेश सिंह निवासी कहैली रोहतक ट्रक में रामपुर से लोहा लादकर फरीदाबाद जा रहा था। शुक्रवार की देर रात ट्रक आटा टोल प्लाजा के पास पहुंचा और पर्ची कटाने लगा। इसी समय पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक में घुस गया। इससे जयपाल का ट्रक आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। इस हादसे में जयपाल की मौके पर ही

मौत हो गई जबकि खलासी सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर आटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खलासी को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने हादसा करने वाला ट्रक भी बरामद कर लिया है जबकि चालक भाग गया। उधर, उरई कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी आशीष कुमार (30) पुत्र बालमुकुंद सरसई इंटर कालेज में चतुर्थ
विज्ञापन


श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह घर से किसी दोस्त के यहां जाने की बात कहकर निकला था। वह जब घर नहीं लौटा तो परिजनाें ने उसकी

खोजबीन की। तो वह अस्पताल में मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक कुईया रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास घायलावस्था में पड़ा था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उसके सिर में गंभीर  चोट के निशान थे। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि वह मामले की जांचकर रहे हैं।

बाइक सांड़ से टकराई, युवक घायल
चमारी नाला के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकराने पर बाइक सवार युवक घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था इसलिए सिर में गंभीर चोट आई। आटा थाना क्षेत्र के गांव अकोढ़ी निवासी अमर सिंह शनिवार की सुबह बाइक से अपने गांव जा रहा था। जब वह हाईवे स्थित चमारी नाला के पास पहुंचा तभी सड़क पर सांड़ आ गया। वह संभल नहीं पाया और बाइक उससे टकरा गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें