फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट
विज्ञापन

कोंच/जालौन। ग्राम पीपरी कलां में 25 मई को आग से जल कर मरी विवाहिता के मायके वालों नेे ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उधर, माधौगढ़ के ग्राम बंगरा निवासी ग्रामीण ने दहजे हत्या के बाद ससुरालियों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजुरी निवासी नंदा देवी पत्नी मुन्नीलाल ने कैलिया पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री प्रियंका के ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में बीस हजार रुपये की मांग की थी, जिसे पूरा नहीं कर पाने पर प्रियंका के पति भगवतीशरण, ससुर ब्रजकिशोर, जेठ सोनू, जेठानी किरन, देवर छोटू ने 25 मई की सुबह लगभग आठ-नौ बजे आग लगा कर मार डाला। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। विवेचना सीओ आरपी सिंह कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी लोकेंद्र मिश्रा ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उन्होंने बेटी रक्षा की शादी फरवरी 2018 में रेंढर क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी अन्नू पचौरी के पुत्र रोहित से की थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर 30 अप्रैल को जब उनकी बेटी छह माह की गर्भवती थी तभी ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे गर्भ में पल रहा भ्रूण नष्ट हो गया और बेटी की भी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर जब तक वह बेटी की ससुराल पहुंचे तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी और ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने रेंढर थाने में मामला दर्ज कराया था। एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आरोपी पक्ष समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें