फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महेवा के बीडीओ लखनऊ में सम्मानित

Tue, 05 Sep 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। ग्राम विकास विभाग की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने गरीबों को लाभ दिलाने को लेकर बीडीओ को सम्मानित किया गया है। जिसकी सूचना जब जिले के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने भी हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


महेवा ब्लॉक में तैनात बीडीओ विपिन कुमार द्वारा लगातार योजनाओं को हर तबके तक पहुंचाया जा रहा था। शासन से आ रहे हर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन के लिए उन्हें विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। ग्राम विकास विभाग के सचिव हिमांशु कुमार एवं ग्राम विकास आयोग जीएस प्रियदर्शी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर ग्राम विकास भवन लखनऊ में सम्मानित किया गया। अच्छी सेवाओं के आकलन में बीडीओ श्रेष्ठ पाए गए थे। जब जानकारी महेवा ब्लाक के कर्मचारी एवं जिले के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें