फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: धूमधाम से हुआ बलराम का प्राकट्य, महिलाओं ने गाईं बधाइयां

Tue, 05 Sep 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। भगवान कृष्ण के बड़े भाई रोहिणी नंदन बलभद्र का प्राकट्योत्सव यहां बल्दाऊ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। दाऊ के दर्शनों के लिए पहुंची महिलाओं ने बधाइयां गाईं। संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने व्रत रखा और हरछठ की पूजा की।
विज्ञापन


गल्ला व्यापारियों की प्रमुख संस्था धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित बल्दाऊ मंदिर में मंगलवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से हवन पूजन कराया और बलभद्र को पंचामृत स्नान कराया गया। तत्पश्चात मंदिर के पुजारी हनुमंत गोस्वामी ने मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान बल्दाऊ और मैया रेवती के श्रीविग्रहों की आरती उतारी। दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। महिलाओं ने बधाइयां और भजन गाकर भगवान को रिझाने का प्रयास किया।
इस दौरान धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मंत्री मिथलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राममोहन रिछारिया, राकेश अग्रवाल, केशव बबेले, विनोद दुवे लौना, दिनेश अग्रवाल, जय मुखिया, पवन अग्रवाल, रामबाबू रायकवार आदि के अलावा चुनाव में खड़े लगभग सभी प्रत्याशी मौजूद रहे। इधर, सनातनी घरों में यह पर्व हरछठ के रूप में मनाया गया जिसमें महिलाओं द्वारा कहानी कही जाती है। वस्तुत: यह पूजा संतान की कुशलता और दीर्घायु के लिए होती है जिसमें महिलाओं द्वारा व्रत भी रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें