फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने किया गोशालाओं का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के ग्राम सुरोला स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मवेशियों की संख्या, भूसा, स्टॉक सहित चारे-पानी की व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

गोशाला की निगरानी के लिए मौजूद चौकीदारों व चरवाहों से बात की। इन्हें जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने प्रधान व सचिव से कहा कि गोशाला का नियमित निरीक्षण करें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मवेशियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में आधा सैकड़ा स्थायी व अस्थायी गोशाला हैं। अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में बंद कराने को टीम गठित की गई। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें