फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख तिलक के खिलाफ बीडीसी सदस्य एकजुट

Sun, 13 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
बैठक करते बीडीसी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। ब्लॉक प्रमुख तिलक जाटव के खिलाफ विपक्षी खेमे ने लामबंदी शुरू कर दी है। रविवार को विपक्षी खेमे के बीडीसी सदस्यों ने कुसमरा गांव में बैठक कर ब्लॉक प्रमुख पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी सहमति बनाई गई।
विज्ञापन

जालौन नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव के भाई तिलक जाटव की कुर्सी हिलाने के लिए विपक्ष ने लामबंदी शुरू कर दी है। तिलक जालौन ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख हैं। इसके लिए रविवार को  पूर्व प्रधान प्रतापपुरा की अगुवाई में बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई। कुसमरा गांव निवासी बीडीसी राजेश कुमार श्रीवास के के आवास पर हुई इस बैठक में बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बीडीसी सदस्यों ने कहा कि बैठकों में उनकी सुनवाई नहीं होती है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख तिलक जाटव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की रणनीति बनाई गई। तिलक जालौन नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव के भाई हैं। बैठक में आनंद कुमार चतुर्वेदी, राजेश कुमार श्रीवास, वीरेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार विश्वकर्मा, कैलाश नारायण, सुरेंद्र पाल, पंजाब गुज्जर, शिवराज सिंह, अशोक सेंगर, गुड्डी देवी, शारदा प्रसाद, लोकेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, सुखदेवी, मनोज कुमार, विपिन निरंजन, प्रमोद, सावित्री देवी, नेतराम, रामप्रकाश आदि करीब 36 बीडीसी सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें