नया पटेल नगर में दो ट्रैक्टरों और ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी, इलाके में हड़कंप
- फोटो : 1
कोंच। नया पटेल नगर में चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा और दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ई-रिक्शा मालिक राजू राठौर ने ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। रात में चोरों ने वारदात से पहले घर के बाहर लगे पांच गेटों की कुंडिया बंद कर दी। सुबह जब मालिक ने गेट खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया और गेट खुलवाया।
बाहर आकर देखा तो ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां गायब थीं। वहीं, तिलक नगर निवासी जावेद मंसूरी के तीन ट्रैक्टर नया पटेल नगर में ई-रिक्शा के आगे खड़े हुए थे, जिनमें से दो ट्रैक्टरों की बैटरियां भी चोरों ने पार कर दी। वाहन मालिकों ने यूपी-112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है।