फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नया पटेल नगर में दो ट्रैक्टरों और ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी

विज्ञापन
नया पटेल नगर में दो ट्रैक्टरों और ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी, इलाके में हड़कंप - फोटो : 1
विज्ञापन
कोंच। नया पटेल नगर में चोरों ने घर के बाहर खड़े एक ई-रिक्शा और दो ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा मालिक राजू राठौर ने ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। रात में चोरों ने वारदात से पहले घर के बाहर लगे पांच गेटों की कुंडिया बंद कर दी। सुबह जब मालिक ने गेट खोलने का प्रयास किया तो नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को आवाज देकर बुलाया और गेट खुलवाया।
विज्ञापन

बाहर आकर देखा तो ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां गायब थीं। वहीं, तिलक नगर निवासी जावेद मंसूरी के तीन ट्रैक्टर नया पटेल नगर में ई-रिक्शा के आगे खड़े हुए थे, जिनमें से दो ट्रैक्टरों की बैटरियां भी चोरों ने पार कर दी। वाहन मालिकों ने यूपी-112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर अपनी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें