फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी ने जालौन को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
इंदिरा स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। इंदिरा स्टेडियम में डॉ भारती मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डीसीए बाराबंकी और डीसीए जालौन के बीच खेला गया। जिसमें बाराबंकी ने छह विकेट से मेजबान टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

दोनों टीमों से डेवलप कमेटी अध्यक्ष श्यामबाबू व डीसीए अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार ने परिचय प्राप्त किया। जालौन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर में ही गिर गया। असित एक रन पर विकेट कीपर को कैच थमा बैठे। दूसरे विकेट के रूप में प्रकाश शर्मा और हर्ष शर्मा के बीच हुई 52 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों के आउट होने पर मध्यक्रम लड़खड़ाने से टीम की रन गति धीमी पड़ गई। अंत में विष्णु ने दो छक्के लगाकर टीम का स्कोर सौ रन के पार पहुंचाने में मदद की। हर्ष ने 25, कुणाल ने 24, विष्णु ने 18 रन बनाए। पूरी टीम 28.5 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हुई। बाराबंकी की ओर से अपूर्व विक्रम ने चार, सत्यम को दो, कृतज्ञ व शिवम को एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे बाराबंकी के बल्लेबाजों ने बहुत धैर्य के साथ बल्लेबाजी की। पहला विकेट भले ही जल्द गिर गया था पर बल्लेबाजों ने दबाव महसूस नहीं किया। कवर और मिड विकेट पर कई उम्दा शॉट देखने को मिले। सौरभ सिंह ने अविजित 56 रन बनाए। विनायक ने 38 रन बनाकर टीम को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जालौन की ओर से अकेले कुणाल ने प्रभावशाली गेंदबाजी की।
विज्ञापन

अन्य गेंदबाज बल्लेबाजों पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। बाराबंकी ने 4 विकेट के नुकसान 23 ओवर में ही जीत के लिए 117 रन बना लिए। राजदीप को दो, हर्ष, विष्णु को एक-एक विकेट मिला। अंपायरिंग डॉ राकेश द्विवेदी व सलमान खान ने की। स्कोरिंग ब्रजेंद्र सिंह ने की। इस दौरान सुरेश निरंजन भैयाजी, नीरज पाठक, प्रभाकर सिंह, फिरोज चांद, शरद श्रीवास्तव, संदीप सेंगर, जुझार सिंह, ज्ञानेंद्र निरंजन, यूसुफ इश्तियाक, मानवेंद्र पिपरैया आदि रहे। रविवार को शशिकांत खांडेकर अकादमी कानपुर और लखनऊ के बीच मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें