फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव: 20 व 21 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के वर्ष 2026 के चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह चुनाव मुंसिफ कोर्ट परिसर में 20 व 21 जनवरी को संपन्न होगा।
विज्ञापन



मतदान केंद्र और प्रक्रिया तहसील स्तर पर मतदान केंद्र मुंसिफ कोर्ट, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जालौन परिसर में स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर 140 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) जावेद खान और मतदान अधिकारी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अरुण दुबे व सहायक शिवदत्त की देखरेख में होगी। मतदान 20 और 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।



मतदाताओं को नवीन सीओपी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्याशी अपने प्रचार केंद्र और प्रचार सामग्री मतदान स्थल से 100 मीटर की परिधि में नहीं लगा सकेंगे। अधिवक्ताओं का प्रवेश गेट नंबर एक से होगा, जबकि वादकारी और अन्य अधिवक्ताओं के लिए गेट नंबर दो निर्धारित है। चुनाव में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 25 निर्वाचित होंगे। प्रत्येक मतदाता अधिवक्ता को 1 से 25 तक वरीयता क्रम में मतदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें