बार व बेंच के आपसी सहयोग से वादकारियों को बेहतर न्याय दिलाया जा सकता है। इसके लिए दोनों को आपसी तालमेल कर काम करना होगा। यह बात शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व जालौन के प्रशासनिक अधिकारी विजय प्रकाश पाठक ने जिलाजज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने स्थानीय स्तर पर अधिवक्ताओं की समस्या सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति को माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष प्रघुम्न कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं की कई समस्याएं हैं, जिनका निस्तारण किया जाना चाहिए।
उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग रखते हुए कहा कि एक न्यायिक अधिकारी के कार्यप्रणाली से अधिवक्ता परेशान है, उनका तबादला कर दिया जाना चाहिए। इसके पहले प्रशासनिक जज ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरविंद गौतम चच्चू ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता लाजपत राय सक्सेना, देवेंद्र वैघ, रघुनाथ दास विश्रोई, शशिकांत द्विवेदी, युसुफ इश्तियाक, राजेंद श्रीवास्तव, कमर अहमद, अनिल बाबू गुप्त, मुकुल मिश्रा, अवधेश सोलंकी, कृष्ण औतार, विनोद अग्निहोत्री, माताप्रसाद दोहरे, सुरेश त्रिवेदी, संतलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।