राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छठवीं कक्षा की छात्राओं को सोलर लैंप वितरित किया गया। सोलर लैंप पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उधर, डीएम के निर्देश पर पांच अति निराश्रित महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीडीओ एसपी सिंह ने कहा कि अभावों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि इन्हें ही अपना संबल मानकर आगे बढ़ना चाहिए। समारोह में उद्योग बालाजी इंडस्ट्रीज के संचालक जगदीश गुप्ता की ओर से सोलर लैंपों का वितरण स्कूल की कक्षा 6 की 28 छात्राओं को किया गया।
सीडीओ ने सभी छात्राओं को सोलर लैंप बांटा। कार्यक्रम का संचालन समर्पण संस्था के राधे कृष्ण ने किया। इस दौरान एसडीएम संजय कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेशकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अजित कुमार यादव, डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रौल, व्यापारी नेता सुनील लोहिया, अनवर अली आदि मौजूद रहे।
उधर, डीएम के निर्देश पर गांधी जयंती पर नगर की पांच निराश्रित महिलाओं प्रतिभा निवासी मोहल्ला पटेलनगर, खुर्शीदी निवासी आजादनगर, आसमां निवासी आजादनगर, मनोरमा निवासी प्रतापनगर, लक्ष्मी निवासी जवाहरनगर को एसडीएम संजय कुमार सिंह ने उनके घर जाकर सिलाई मशीनें भेंट की।