फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से बैंक में लगी आग

Sun, 02 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कस्बा एट स्थित भारतीय स्टेट बैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एट कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक में शनिवार की रात करीब 10 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख लोगों ने बैंक मैनेजर को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बैंक मैनेजर ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


शनिवार को बैंक बंद होने के बाद मैनेजर रोहित उपाघ्याय बैंक में ताला बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 10 बजे बैंक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बैंक से धुआं निकलता देखा तो जानकारी बैंक मैनेजर को दी। उन्हाेंने दमकल कर्मियाें को सूचना दी और मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बैंक मैनेजर ने थानाध्यक्ष मनोज कुमार को लिखित में बैंक में आग लगने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें